-
Advertisement
हिमाचलः पति देख रहा था टीवी घर की छत पर पत्नी की संदिग्ध हालत में आग लगने से हुई मौत
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में एक निजी स्कूल में कार्यरत टीचर की छत पर आग लगने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मामला पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव मारवाड़ी का है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय मीनाक्षी का विवाह 15 वर्ष पहले मारवाड़ी निवासी अमरजीत सिंह के साथ हुआ था। उनकी एक बेटी भी है। अमरजीत सिंह अम्ब में एक निजी उद्योग में नौकरी करता है। पुलिस को अमरजीत ने बताया कि वह रोजाना की तरह शनिवार करीब आठ बजे घर आया। घर के बाकी सदस्य घर से दो किलो मीटर दूर निजी मैरिज पैलेस में एक शादी में शामिल होने गए थे।
ये भी पढ़ेः महिला बोली: पति देता है काला रंग होने का ताना, मांग रहा 10 लाख की एफडी; मामला दर्ज
अमरजीत ने खुद ही खाना बनाया और टीवी देखने लग गया। उसे लगा कि पत्नी स्कूल के कार्य में व्यस्त है। इसी बीच उसने जब बेटी को फोन किया तो उसने बताया कि मां तो घर में ही है। अमरजीत ने करीब दस बजे जब पत्नी की तलाश की तो उसे अपने ही मकान की छत पर जला हुआ पाया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। अमरजीत ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव की जांच के लिए धर्मशाला से फारेंसिक टीम को बुलाया गया है। वहीं दूसरी तरफ महिला के भाई ने ससुराल पक्ष पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। महिला के भाई का कहना है कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग अक्सर तंग करते थे। दो बार वह और उसके पिता इनके झगड़े सुलझा कर गए थे। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फारेंसिक टीम जल्द ही घटनास्थल पर मुआयना करने पहुंच रही है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


