-
Advertisement
हिमाचल: अब तक सही ढंग से प्रस्तुत नहीं किया गया है देश का इतिहास- आर्लेकर
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में ठाकुर जगदेव चंद स्मृति शोध संस्थान नेरी संस्थान में दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद का शुभारंभ हुआ। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ठाकुर जगदेव चंद संग्रहालय में तीन पुस्तकों का विमोचन किया। इन पुस्तकों के प्रथम संस्करण में 32 स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का उल्लेख है।
यह भी पढ़ें: सवर्ण आयोग के खिलाफ दलित संगठन, बोले- यात्रा निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे सरकार
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि देश का इतिहास पिछले कई सालों से ठीक ढंग से प्रस्तुत नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस परिसंवाद में देश भर से इतिहासकार और शोधार्थी चर्चा कर रहे हैं। सभी इतिहासकार और शोधार्थी अपने रिसर्च पेपर यहां पर प्रस्तुत करेंगे। परिसंवाद के निष्कर्ष के बाद देश को असली इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन इतिहासकारों को एक नई दिशा देंगे। आयोजकों की तरफ से यहां पर रखे गए विषय को उन्होंने बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि आजादी से जुड़े हुए अनछुए पहलू और स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी लोगों के सामने इस परिसंवाद के माध्यम से सामने आएगी।

बता दें कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हैदराबाद, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम और दक्षिण भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शोध केंद्रों के लगभग 150 से ज्यादा शोधार्थी, विद्यार्थी और विद्वान शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इस परिसंवाद का लक्ष्य भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में राष्ट्रीय परिदृश्य में समाज के सामने नहीं आ पाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को पहचान दिलवाना है। इस राष्ट्रीय परिसंवाद का विषय भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन वृतांत, स्मृतियां एवं नेपथ्य नायक है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


