-
Advertisement
हमीरपुर के गांधी चौक पर एबीवीपी ने लगाए “मुर्दाबाद” के नारे, अपनी सरकार से क्यों है खफा
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय( Himachal Pradesh Technical University) में लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जिला स्तरीय पर प्रदर्शन किया। बेतहाशा बढ़ी फीस और स्टाफ के स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की एबीवीपी इकाई के उपाध्यक्ष महेश कुमार की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन के दौरान सीएम जयराम ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मार्कंडेय मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
ये भी पढ़ेः कोविड वैक्सीनेशन में हुआ है घोटाला मुकेश बोले- सदन में उठाएंगे पुलिस कर्मियों का मुद्दा
प्रदर्शन के माध्यम से तकनीकी विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति करने, तकनीकी विश्वविद्यालय में छात्रों से वसूली जा रही भारी-भरकम फीस को जल्द से जल्द कम करने, तकनीकी विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षक व गैर शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जाए, तकनीकी विश्वविद्यालय में छात्रावासों की व्यवस्था की जाए। गौरतलब है कि इससे पहले भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता लंबे समय तक इन मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे हैं। यहां तक कि तकनीकी विश्वविद्यालय के परिसर में हड़ताल भी की जा चुकी है। पिछले दिनों राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भी तकनीकी विश्वविद्यालय का दौरा किया था, उस दौरान भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की एबीवीपी इकाई के उपाध्यक्ष महेश कुमार ने कहा कि मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार इन मांगों को अनसुना कर रही है। विद्यार्थी परिषद की तरफ से शासन प्रशासन को मांग पत्र सौंपे गए हैं लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निजी संस्थानों की अपेक्षा तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में अधिक फीस वसूली जा रही है। लगभग सभी फैकल्टी के पदों पर स्थाई तौर पर नियुक्ति नहीं की गई है। यहां तक कि कुलपति और दिन के पदों पर भी स्थाई तौर पर नियुक्ति वर्तमान में नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जिला स्तर के प्रदर्शन के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो फिर राज्य स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


