-
Advertisement
यहां चारों तरफ बर्फ ही बर्फ और कुछ नहीं
Last Updated on December 6, 2021 by saroj patrwal
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ बर्फ से सराबोर हो गए हैं। रविवार से लगातार प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। प्रदेश के निचले इलाकों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही है। पर्यटन नगरी मनाली में सीजन की पहली बर्फ़बारी हुई है। मनाली शहर में दो इंच, जबकि पलचान, सोलंग व कोठी गांव में आधा फीट से अधिक बर्फबारी हुई है। इस बार छह दिसंबर को पहला हिमपात हुआ है। ताजा हिमपात के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 03 मनाली से केलांग मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बीआरओ से अगली मंजूरी मिलने तक बंद कर दिया गया है।