-
Advertisement
हिमाचलः बिजली की चोरी करते पकड़ा विद्युत बोर्ड का SDO
नाहन। हिमाचल में अपने ही विभाग को चूना लगाने वाला एक अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के अंतर्गत आते गोंदपुर में विद्युत बोर्ड ( Electricity Board) का एक सहायक अभियंता बिजली चोरी करते हुए पाया गया। विद्युत बोर्ड ने एक शिकायत के आधार पर एसडीओ (SDO) के सरकारी आवास का निरीक्षण किया तो पाया कि मौके पर बिजली का मीटर ही गायब था। अधीक्षण अभियंता (SE) पांवटा ने स्वयं मौके पर जाकर एसडीओ की इस चोरी को पकड़ा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: लापता युवक को मारी थी गोली, ऐसे लिखी थी आरोपियों ने हत्या का स्क्रिप्टि
एसडीओ द्वारा अब तक की गई बिजली चोरी से बोर्ड को कितना नुक्सान पहुंचा है, इसका आकलन किया जा रहा है। इसके आधार पर एसडीओ के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ पर भारी पैनल्टी के साथ-साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। जाहिर है कि बिजली चोरी करते पकड़े जाने के बाद एसडीओ पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। एसई नाहन मंदीप सिंह ने बताया कि गोंदपुर में एक शिकायत के बाद एसडीओ को बिजली चोरी करते वक्त पकड़ा गया है। एसडीओ ने कितनी बिजली चोरी की हैए इसकी असेसमेंट की जा रही है। एसडीओ के खिलाफ जो कार्रवाई बनती होगीए वह की जाएगी।
सिलेंडर फटने से तीन झुलसे
नालागढ़। वहीं, बद्दी के बिलांवाली गांव में गैस सिलेंडर (Gas Cylender) के ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। ब्लास्ट के दौरान एक बच्ची, 2 महिलाएं व एक पुरुष चपेट में आ गए। ब्लास्ट के दौरान चपेट में आई बच्ची को उसकी मां ने बचा लिया, लेकिन स्वयं बुरी तरह से झुलस गई। बच्ची की मां और एक अन्य महिला को नाजुक हालत के चलते पीजीआई रैफर कर दिया गया है, जबकि एक व्यक्ति को नालागढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना को लेकर बच्ची की मां ने अपने सास.ससुर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने 336 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

