-
Advertisement
हिमाचलः अनियंत्रित होकर पलटी कार, युवक के निकले प्राण
ऊना। हिमाचल में हादसे कम नहीं हो रहे हैं। पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत पालकवाह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ पुत्र चमन लाल निवासी जलग्रां टब्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें-हिमाचलः पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग पर खाई में गिरा टिप्पर, एक की मौत दूसरा अस्पताल में
जानकारी के मुताबिक सौरभ निवासी जलग्रां सोमवार रात्रि कार में सवार होकर पालकवाह के समीप से गुजर रहा था। कोविड केयर सेंटर के समीप कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

