-
Advertisement
गोबिंदसागर में तैरती मिली युवक की गली-सड़ी लाश, शिनाख्त करना मुश्किल
बिलासपुर। झंडूता पुलिस (Police) थाना के तहत ऋषिकेश के पास गोबिंदसागर झील (Gobindsagar lake) में मंगलवार दोपहर को एक युवक का शव (Dead Body) तैरता हुआ मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना झंडूता थाना में दी। सूचना मिलते ही झंडूता थाना के प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः गहरी खाई में गिरी जेसीबी, चार लोगों की मौत, तीन घायल
पुलिस ने मोटरबोट चालकों (Motorboat Drivers) की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। शव की हालत काफी खराब पाई गई, जिससे उसे पहचाना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने आसपास के थाना में भी इसकी सूचना दी, ताकि शव की पहचान हो सके। झंडूता थाना के प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव किसी युवक का है और इसकी उम्र 20 से 25 साल के करीब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

