-
Advertisement
हिमाचल: कुल्लू की युवती से युवक ने दो साल किया दुष्कर्म, मंडी में कॉलेज गई युवती लापता
कुल्लू/मंडी। हिमाचल के कुल्लू (Kullu) जिला में जहां एक युवक दो साल तक युवती से शादी के नाम पर दुष्कर्म (Rape) करता रहा। वहीं मंडी जिला में 19 साल की युवती कॉलेज (College) गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पहला मामला कुल्लू जिला के ब्रो थाना से सामने आया है। यहां एक युवती ने किन्नौर के व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति उसके साथ दो सालों से दुष्कर्म कर रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति ने शादी करने का भरोसा दिया था, लेकिन अब शादी करने से मना कर दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः शिफ्ट खत्म कर घर जा रही युवती से चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से रामपुर (Rampur) में रहती है व सिलाई का काम करती है। इसी बीच पिछले दो वर्ष पहले इसकी जान पहचान यशमन्त पुत्र प्रभु राम किन्नौर (Kinnaur) निवासी के साथ हुई। यशमन्त शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहता, युवती जब इसका विरोध करती तब वह शादी करने का विश्वास दिलाता। युवती ने बताया कि उसके पूरे गांव और परिजनों में हमारी जल्द की शादी होने की जानकारी है। पीड़िता ने बताया कि जब इस बारे आरोपी यशमन्त से बात की तो उसने उससे शादी करने से इंकार कर दिया साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। लिहाजा, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: बज्रेश्वरी देवी मंदिर सराय में युवक ने नहा रही महिलाओं के खींचे फोटो, मामला दर्ज
पुलिस युवती को मोबाइल लोकेशन के आधार पर ढूंढने का कर रही प्रयास
वहीं दूसरा मामला मंडी (Mandi) जिला के सुंदरनगर से सामने आया है। यहां जुगाहण क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती के लापता (Missing) होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार गांव छातर डाकखाना जुगाहन तहसील सुंदरनगर (मंडी) ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी (19) बेटी शिवानी मंगलवार सुबह घर से मंडी कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन शाम को घर वापिस नहीं लौटी। उन्होंने बेटी को परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हर जगह ढूंढने की कोशिश कीए लेकिन कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया हैए पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि युवती के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
पिता का आरोप: नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया है युवक
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में एक युवक के खिलाफ नाबालिग को भगाने का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला पुलिस थाना हरोली के तहत एक गांव का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार हरोली के तहत एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देते हुए अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को स्थानीय युवक द्वारा भगाने का शक जताया है।
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी स्थानीय कालेज में पढ़ती है। सुबह घर से कालेज के लिए गईए लेकिन देर शाम तक घर नहीं आई। उन्होंने गांव के ही युवक पर उसे बहला फुसलाकर भगाने का शक जाहिर किया है। शिकायतकर्ता ने इस संदर्भ में पुलिस से मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



