-
Advertisement
ऊना में पुलिस लाइन से 500 मीटर की दूरी पर दुकान से नगदी साफ कर गए चोर
ऊना। सर्द मौसम में चोरों की सक्रियता भी बढ़ी गई है। ऊना में चोरों ने पुलिस लाइन झलेड़ा ( Police Line Jhaleda)से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक किराना के थोक व्यापारी की दुकान( Shop) पर देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जिला मुख्यालय के साथ लगते झलेड़ा चौक पर स्थित इस दुकान में रात करीब 2 बजे तीन चोर दीवार में सेंध लगाकर फ़िल्मी स्टाइल में अंदर आए और उसके बाद दुकान से ही एक झाड़ू उठाकर वहां पर लगे एक सीसीटीवी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन शातिरों को यह मालूम नहीं था कि दुकान के अंदर लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरों ( cctv cameras) में उनकी सारी हरकत कैद हो रही है। देखते ही देखते मुंह को ढके हुए चोरों ने दुकान के काउंटर में बने दराज को खोला और उसमें रखी लाखों की नकदी पर हाथ साफ़ कर दिया।

दुकान के मालिक केशव ने बताया कि वो रोजाना की तरह अपनी दुकान रात को बंद घर चले गए थे लेकिन जब सुबह उन्होंने अपनी दुकान खोली तो बाहर की दीवार टूटी हुई थी लेकिन जब उन्होंने अंदर प्रवेश किया तो दराज में से सारी नकदी गायब थी। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है और इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। वहीँ डीएसपी अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस के पास झलेड़ा में चोरी के मामले की सूचना आई थी जिसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जाँच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चोरों ने कितनी नकदी चोरी की है ,इसकी अभी जानकारी जुटाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

