-
Advertisement
हिमाचल: ITI हमीरपुर में मोहाली की कंपनी ने लिए साक्षात्कार, पहुंचे 50 से अधिक अभ्यर्थी
हमीरपुर। एलायंस स्टाफिंग सर्विसेज मोहाली ने सोमवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में साक्षात्कार का आयोजन किया। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए आईटीआई होल्डर अभ्यर्थी पहुंचे। 50 से अधिक अभ्यर्थी रोजगार हासिल करने के लिए आईटीआई हमीरपुर (ITI Hamirpur) आए और यहां इनका इंटरव्यू लिया गया।
यह भी पढ़ें- HPSSC ने घोषित किए कनिष्ठ अभियंता और पर्यवेक्षक के फाइनल परिणाम, जाने डिटेल
आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने बताया कि दसवीं और बारहवीं पास और आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स-मैकेनिक, फिटर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल और टर्नर ट्रेड में 2014 से 2020 तक के पास अभ्यर्थी और 2021 में फाइनल परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी इन साक्षात्कार लिए गए। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच रखी गई थी।
कंपनी द्वारा हमीरपुर से 20 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को बाद में सूचित कर दिया जाएगा। कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 9600 से 10500 रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें कंपनी की ओर से अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी मिलेंगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


