-
Advertisement
Himachal Budget: आंगनबाड़ी-आशा वर्कर, वाटर कैरियर, जल रक्षकों सहित इनका बढ़ा मानदेय
शिमला। Himachal Budget: हिमाचल में आज सीएम जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल का पांचवा बजट (Budget) पेश किया। इस बजट में सीएम जयराम ठाकुर ने कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने अपने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 9000 रुपए प्रति माह मानदेय (Honorarium) की घोषणा की गई। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 900 रुपए बढ़ौतरी के बाद 6100 रुपए मिलेंगे। आंगनबाड़ी सहायिका को प्रति माह 900 की बढ़ोतरी के बाद 4700 प्रति माह मिलेंगे। आशा वर्कर के मानदेय में 1825 की बढ़ोतरी 4200 मानदेय मिलेगा।
यह भी पढ़ें:Himachal Budget: जिला परिषद अध्यक्ष से लेकर पंचायत वार्ड मेंबर तक सभी को बड़ा तोहफा
सिलाई अध्यापिकाओं की 900 बढ़ोतरी के बाद 7950 प्रति माह मिलेंगे। मिड डे मील वर्कर, वाटर कैरियर को 900 की बढ़ोतोरी 3900 रुपए मिलेगे। जल रक्षक को 900 बढ़तोरी के बाद 4500 प्रति माह मिलेंगे। इसी तरह से मल्टी पर्पज वर्कर के वेतन, पेरा फीटर, पंप ऑपरेटर, पंचायत चौकीदार, राजस्व चौकीदार, एसपीओ, नंबरदार के मानदेय में 900 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। सीएम ने दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 50 रुपए बढ़ाकर रोजाना 350 रुपए करने का ऐलान किया। सीएम ने आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रतिमाह 10 हजार रुपए न्यूनतम मानदेय देने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें- Himachal Budget: हिमाचल की महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त तीन गैस सिलेंडर, पुराने उपभोक्ताओं को भी तोहफा

एसएमसी और आईटी अध्यापकों के वेतन में 1000 की बढ़ोतरी का किया ऐलान
सीएम जयराम ने एसएमसी अध्यापकों के मानदेय में 1000 रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एसएमसी अध्यापकों की सेवाओं को कंटीन्यू रखा जाएगा। जहां लगे हैं, वहां से हटाएंगे नहीं। इनके लिए नीति बनाने पर भी विचार होगा। उन्होंने आईटी टीचर के मानदेय में भी 1000 रुपए की बढ़ोतरी का ऐलान किया।
आंगनबाड़ी केंद्रों और विकास निधि में इजाफा
सीएम जयराम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के 1000 नए भवन बनने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब तक 18925 आंगनबाड़ी केंद्रों में मात्र 2138 के पास ही अपने भवन है। इस पर 70 करोड़ व्यय किए जाएंगे। विधायक क्षेत्र विकास निधि 1 करोड़ 80 लाख से 2 करोड़ करने का ऐलान किया है। इससे विधायक अपने क्षेत्र में विकास कार्य कर पाएंगे। विधायक ऐच्छिक निधि भी 10 लाख से बढ़ाकर 12 लाख करने का निर्णय लिया गया है। उनकी सरकार जब सत्ता में आई थी तो एच्छिक निधि 5 लाख थी।
कई वर्गों की पेंशन में इजाफा
2022-23 के दौरान मनरेगा के तहत वृक्षारोपण पर 50 करोड़ व्यय किए जाएंगे। 2022-23 में 7 लाख से अधिक लोग लाभ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि 2017-18 में सामाजिक सुरक्षा पर लगभग 450 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे थे। इस वर्ष लगभग 1203 करोड़ खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 850 रुपए की पेंशन पाने वाले को अब 1000 रुपए, 1000 की पेंशन वालों को अब 1150 रुपए, 1500 रुपए की पेंशन वालों को अब 1700 रुपए पेंशन दी जाएगी।
जयराम ठाकुर ने दिव्यांग, वृद्ध, एकल नारी, विधवाओं को मिलने वाली पेंशन की राशि में इजाफा किया है। उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में सरकार ने 2.20 लाख नए पात्र को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी है। इस वक्त सरकार 6 लाख से ज्यादा लोगों को पेंशन दे जा रही है। 40 हजार अतिरिक्त आवेदन स्वीकार करने के बाद पेंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पेंशन की पात्रता के लिए आय सीमा बढ़ाने से 50 हजार अतिरिक्त लोगों को लाभ मिलेगा।

टीचरों और स्कॉलरशिप से जुड़ी बड़ी योजना
जयराम ठाकुर ने महाऋषि छात्रवृति योजना, कल्पना चावला योजना, स्वामीविवेकानंद छात्रवृति इत्यादि स्कालरशिप योजना राशि बढ़ाने का ऐलान किया गया है। आईआरडीपी छात्रवृति योजना को पुन: नामित करते हुए नई घोषणा का ऐलान किया। इमसें मिलने वाली राशि को दोगुना से अधिक किया गया। बाल प्रतिभा छात्रवृति योजना शुरू करने की घोषणा। मेरिट के आधार पर इस योजना का लाभ होगा। इन योजनाओं पर 15 करोड़ अतिरिक्त लाभ दिए जाएंगे। शोध कारणों के लिए 2022-23 से नई मुख्यमंत्री शोध योजना शुरू करने का ऐलान। इससे छात्रों को 3000 रुपए शोध के लिए प्रतिमाह दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए 50 कालेज, 50 स्कूल, 50 आईटीआई में सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किए जाएंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने शराब की बोतल पर एक रुपए अतिरिक्त सेस लगाने की घोषणा की है। सीएम ने इंडोर व आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने का ऐलान किया।
पूरा बजट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….Himachal Budget-2022

