-
Advertisement
कपड़े फोल्ड करने के लिए बच्चे ने लगाई ‘निंजा टेक्निक’, देखें वायरल वीडियो
अक्सर हम सोशल मीडिया पर जुगाड़ की कई सारी वीडियो देखते हैं। इन वीडियो में कुछ वीडियो ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर हम जुगाड़ करने वाले की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। हाल ही में ऐसी ही एक जुगाड़ की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक बच्चा कपड़े फोल्ड करने के लिए गजब का जुगाड़ लगाता हुआ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें:पिता ने देसी जुगाड़ से निकाला बेटी का दांत, वीडियो हुई वायरल
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा बहुत ही जबरदस्त तरीके से जुगाड़ लगाकर अपने कपड़े फोल्ड कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे ने एक गत्ते को इस तरह से काटा है, जिससे वह कपड़ों को अच्छे से फोल्ड कर पाए। वहीं, बच्चा इस गत्ते का इस्तेमाल करके अपने कपड़ों को तेजी से फोल्ड करता हुआ नजर आ रहा है। बच्चा कुछ ही सेकंड्स में कई सारे कपड़े जल्दी-जल्दी फोल्ड करता दिखाई दे रहा है। बच्चे की ये वीडियो देखने के बाद आपका दिल खुश हो जाएगा।
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @hackscreatived नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 1 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, बहुत सारे लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा सुपर क्रिएटिव। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा बहुत ही शानदार आइडिया।
