-
Advertisement
सीएम जयराम के गृह जिला से बजेगा AAP का चुनावी बिगुल, केजरीवाल व भगवंत मान होंगे शामिल
मंडी। हिमाचल में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसना शुरू कर दी है। पडोसी राज्य पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनने के बाद पार्टी ने हिमाचल में भी अपनी जड़े मजबूत करना शुरू कर दी हैं। जिसके लिए पार्टी ने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के गृह जिला मंडी से चुनाव प्रचार का आगाज करने का निर्णय लिया है। पार्टी द्वारा 6 अप्रैल को मंडी में एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इस रोड शो में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) व पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें:जयराम ठाकुर बोले, पांच राज्यों में हार के बाद सिर झुकाए नमस्ते करते नजर आ रहे विपक्ष के नेता
पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने व रोड शो की तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Delhi Health Minister Satyendar Jain) दो दिवसीय हिमाचल प्रवास के दौरान शनिवार को अचानक मंडी पहुंचे। उन्होंने यहां पर सर्किट हाउस मंडी में कांग्रेस व बीजेपी (Congress & BJP) के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। सत्येंद्र जैन के साथ हुई मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं। वहीं जिला में कई अधिवक्ताओं व समाजसेवियों ने भी पार्टी सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सोलन जिला के कई कांग्रेस नेताओं व ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने भी सत्येंद्र जैन से मुलाकात की।
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने इस मौके पर सदस्यता अभियान तेज करने व पार्टी में ईमानदार लोगों को शामिल करने की भी बात कही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल में 68 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


