-
Advertisement
सेल्फी को लेकर सीएम का क्रेज, मीडिया और कार्यकर्ताओं से बोले, हटो जरा.. मैं एक फोटो ले लूं
सोलन। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने नालागढ़ दौरा के दौरान हेरिटेज पार्क (Heritage Park) का उद्घाटन किया। इस दौरान हेरीटेज पार्क में बनी लाइब्रेरी, पार्क जिम्म व पार्क (Park) में बने आई लव यू नालागढ़ के सामने खड़े होकर सभी को रोककर सेल्फी (Selfie) भी ली।
यह भी पढ़ें:सीएम जयराम बोले- पंजाब का हिमाचल पर कोई असर नहीं , बीजेपी ही करेगी रिपीट

जैसे ही वह सेल्फी लेने लगे तो मोबाइल में उनके पूरी फोटो ना होने के कारण उन्होंनें सभी को कहा कि पीछे हटे तब जाकर वह आगे आए और उसके बाद उन्होंने अलग-अलग एंगल से सेल्फी ली और यह सेल्फी आई लव यू नालागढ़ ( I Love U Nalagarh ) के सामने ली गई जो कि अपने आप में एक खूबसूरत जगह है और जिससे अब नालागढ़ की पहचान बढ़ने लगी है और यह प्वाइंट सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी जाना जा रहा है। सीएम की सेल्फी वाली वीडियो व फोटो सोशल मीडिया (Social Media ) पर खूब वायरल हो रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



