-
Advertisement
हिमाचल: सुनार का फंदे से लटका मिला शव, मौत के कारणों की जांच करेगी पुलिस
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में एक सुनार का शव (Dead Body) घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। मामला कांगड़ा पुलिस स्टेशन के तहत पंचायत दौलतपुर से सामने आया है। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजनों ने शव को फंदे से उतार कर नीचे रख दिया था। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज (Tanda Medical College) भेज दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पेड़ से लटका मिला दो बच्चों की मां का शव, ससुरालियों पर लगे हत्या के आरोप
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कांगड़ा भारत भूषण शर्मा ने बताया कि कांगड़ा उपमंडल की पंचायत दौलतपुर में एक व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार (60 वर्षीय) उत्तर जगन्नाथ के रूप में हुई है, जोकि पंचायत दौलतपुर का स्थाई निवासी था।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः खाना खाकर सोने गया था कमरे में सुबह फंदे से लटका मिला
उन्होंने बताया पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था और शव की जांच करने पर उसकी जेब में सुसाइड नोट (Suicide Note) भी मिला है। उन्होंने बताया पुलिस ने इस संबंध में अपनी जांच शुरू कर दी है और मृतक की जेब से बरामद सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। मृतक दौलतपुर में ही सुनार का कार्य करता था। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही कांगड़ा पुलिस मामला दर्ज करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



