हिमाचल: घर में मिला नर कंकाल, कैसे हुई मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

कांगड़ा की टंबर पंचायत के मझौटी गांव में मिला कंकाल, पुलिस कर रही मामले की जांच

हिमाचल: घर में मिला नर कंकाल, कैसे हुई मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

- Advertisement -

धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में एक घर से एक नर कंकाल (Skeleton) मिला है। यह कंकाल धर्मशाला उपमंडल के टंबर पंचायत के मझौटी गांव में मिला है। यह कंकाल एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का बताया जा रहा है। बुजुर्ग की मौत कैसे हुई और कब हुई इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं इस बात पर भी संशय बना हुआ है कि जिस घर में कंकाल मिला है यह उसी के घर के मालिक का है या किसी और का। इसका खुलासा करने के लिए फोरेंसिक विभाग की टीम (Forensic Team) को भी मौके पर बुलाया गया है। फोरेंसिक विभाग की टीम भी मामले की जांच कर रही है। इस घर में रहने वाले व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय बुजुर्ग विजय कुमार के रूप में हुई है। हांलाकि अभी तक यह नहीं कहा जा सकता कि यह कंकाल इसी बुजुर्ग का है। इसके लिए जांच कर रही टीम डीएनए टेस्ट (DNA Test) कर सकती है।


यह भी पढ़ें:हिमाचल: कुत्ते के मुंह में मिला हाथ महिला का नहीं पुरुष का था, पत्नी ने की शिनाख्त

मिली जानकारी के अनुसार यह बुुजुर्ग विजय कुमार इस घर में अकेला ही रहता था। इसकी अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी और उनका केस कोर्ट (Court) में चल रहा था। विजय कुमार पिछले दो साल से अदालत में पेश नहीं हो पाया था। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग का बेटा दो दिन पहले ही अपने पिता से मिलने आया था, लेकिन दरवाजा खटखटाने के बाद भी पिता ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद बेटे ने अपने मामा को मौके पर बुलाया और दरवाजा तोड़ कर घर में प्रवेश किया। अंदर जाकर देखा तो वहां पर एक कंकाल पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। ऐसे पंचनामे की रिपोर्ट महत्तवपूर्ण है। पंचनामे की रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस मृतक की पत्नी और बेटे से भी पूछताछ कर रही है। उनके आपसी संबंधों व व्यवहार को लेकर भी जानकारी ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

- Advertisement -

Tags: | घर में मिला | Kangra | कैसे हुई मौत | Himachal News | खोलेगी राज | latest news | Himachal Breaking News | हिमाचल | नर कंकाल | पोस्टमार्टम रिपोर्ट | Male skeleton | himachal pradesh
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है