-
Advertisement
हिमाचल: राजनीतिक गलियारों में गूंजा हंस राज का थप्पड़, चंबा में धरना प्रदर्शन
चंबा। हिमाचल की राजनीतिक गलियों में शनिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज (Hans Raj) का छात्र को थप्पड़ (Slap) मारने का मामला गूंज रहा है। प्रदेश भर में कांग्रेस (Congress) इस मामले को लेकर विधायक पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को चुराह कांग्रेस ने कांग्रेस सेवा दल चुराह के अध्यक्ष प्रकाश भुटानी की अगुवाई में जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन (Protest) किया। इस दौरान उन्होंने विस उपाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही डीसी चंबा के माध्यम से एक ज्ञापन राज्यपाल को भेजा गया हैए जिसमें विस उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रकाश भुटानी ने आरोप लगाया कि 29 मई को विस उपाध्यक्ष का रैला स्कूल में एक कार्यक्रम था। हंस राज स्कूल में बच्चों से बात कर रहे थे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: विस उपाध्यक्ष हंसराज की अजब पाठशाला, क्लास में जड़ दिया छात्र को थप्पड़
इस दौरान उन्होंने एक बच्चे से स्वेटर पहनने का कारण पूछा, जिस पर उसने बताया कि उसे सर्दी जुकाम है। इसलिए स्वेटर पहना है। इसी बीच एक बच्चा हंस पड़ा, जो कि हंसराज को पसंद नहीं आया तथा उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया। यही नहीं उन्होंने कमरे में बैठी एक छात्रा के साथ भी दुर्व्यवहार किया। कांग्रेस नेताओं (Congress Leaders) ने सवाल उठाते हुए कहा किसने उन्हें अधिकार दिया कि किसी कक्षा के बच्चों को पढ़ाएं तथा पढ़ाई के नाम पर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार बच्चों के साथ हिंसक व्यवहार करने पर अध्यापकों को दंड देती है। कई ऐसे उदाहरण हैं कि बच्चों को प्रताड़ित करने पर अध्यापकों को निलंबित तक किया है। इसके विपरीत हंसराज ने एक बच्चे को थप्पड़ मारा, वह निंदनीय है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले पर जयराम बोले- राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है कांग्रेस
चाइल्डलाइन ने भी उठाई कार्रवाई की मांग
वहीं इस मामले में चाइल्डलाइन (ChildLine) ने भी विस उपाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। चाइल्डलाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने कहा रैला स्कूल में 19 मिनट की वीडियो में डाक्टर हंसराज बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा बच्चों को डराया व धमकाया भी गया। उन्होंने कहा संवैधानिक पद पर आसीन एक उच्च शिक्षित जनप्रतिनिधि का बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार बेहद शर्मनाक है। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

