-
Advertisement
चलती ट्रेन के आगे भागने लगे 2 बच्चे, हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ये भी पढ़ें-ड्राइवर से आउट ऑफ कंट्रोल हुई फरारी, ऐसे बचाई अपनी जान, देखें वायरल वीडियो
बताया जा रहा है कि ये वीडियो कनाडा के टोरंटो से है। वायरल वीडियो में कनाडा (Canada) की परिवहन कंपनी मेट्रोलिंक्स की ट्रेन के सामने दो बच्चे भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, तीसरा बच्चा भी ट्रेन से दूर पटरी पर खड़ा नजर आ रहा है। एक बच्चा दो पटरियों के बीच भागता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि, दूसरा बच्चा ट्रैक पर दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन बच्चे के पास पहुंचने ही लगती है, लेकिन बच्चा ट्रैक से बाहर चला जाता है और अपनी जान बचा लेता है। ये वीडियो ट्रेन के अंदर से शूट की गई है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
https://twitter.com/Metrolinx/status/1531244037482479616
ट्विटर पर इस वीडियो को @Metrolinx नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की कैप्शन में यूजर ने लिखा है कि ये दिल दहला देने वाला वीडियो रेलवे पर चलने के खतरों को दिखाता है। टोरंटो में एक रेल पुल पर अतिचार करते समय युवा लोगों को गंभीर चोट या मौत का शिकार होते हुए देखें। अपने बच्चों से रेल सुरक्षा के बारे में बात करें। वीडियो को अब तक 22.9 हजार व्यूज मिल चुके हैं और बहुत सारे यूजर्स वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं। वहीं, वीडियो पर बहुत सारे लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा शहरों में रेल सेवाओं में गार्ड रेल होनी चाहिए ताकि व्यक्तियों को पटरियों पर चलने से रोकने के साथ-साथ यात्री पुलों को पार करने में सुविधा हो।
