-
Advertisement
हिमाचलः ऊपर ईंटें नीचे रखी थी शराब की पेटियां, कुछ ऐसे हो रही थी तस्करी
पांवटा साहिब। हिमाचल में नशे का सामान की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। पुलिस समय- समय पर नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसती भी है लेकिन फिर भी इस पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। सिरमौर जिला में ईंटों से लदे एक वाहन में शराब की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: करसोग में डेढ़ क्विंटल नशा पकड़ा, शिलाई में दो किलो चरस सहित एक धरा

बीती रात पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने अंतरराज्यीय सीमा बहराल पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान आने-जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच करीब ढाई बजे रात एक पिकअप (एचपी63-6949) यमुनानगर की ओर से मौके पर आया। जब इसकी तलाशी ली गई तो उक्त वाहन में ईंटों के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी हुई पाई गई। पिकअप से देसी शराब मार्का चार्ली माल्टा 600 बोतल और बियर मार्का किंग फिशर 60 बोतल बरामद की गई। इस पर पुलिस ने शिलाई के कांडो भटनोल निवासी 32 वर्षीय चालक को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


