-
Advertisement
जेब में लेकर घूम सकते हैं ये छाता, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
Last Updated on June 25, 2022 by Neha Raina
हमारे देश में मानसून (Monsoon) पहुंच चुका है। कई राज्यों में कुछ दिनों से काफी बारिश हो रही है। जिस कारण लोगों को ट्रेवल करने में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का सीजन आते ही लोग रेनकोट व छाता खरीदना शुरू कर देते हैं। जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे चीजों में भी बदलाव हो रहा है। कुछ लोगों को छाता (Umbrella) उठाने में काफी दिक्कत होती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे छाते के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपनी जेब में भी रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें-इस छाते से नहीं रुकती बारिश, कीमत जानकर छूट जाएंगे पसीने
यकीन कर पाना मुश्किल है, लेकिन ये सच हैं। इस छाते का आकार केले (Banana) जैसा है। हालांकि, खोलने पर ये एक बड़ा छाता बन जाता है। इस छाते को ऑनलाइन व ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। ये छाता मार्केट में भी ज्यादातर जगहों पर उपलब्ध है।
बता दें कि ये एक फोल्डेबल छाता है, जो कि बंद होने पर केले के डिजाइन में हो जाती है। ये छाता बंद होने पर 10 इंच का हो जाता है। जबकि, खुलने पर ये छाता 35 इंच का हो जाता है। इस छाते की कीमत 499 रुपए है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर आप इस छाते को सिर्फ 249 रुपए में खरीद सकते हैं। दरअसल, फ्लिपकार्ट फर्नीचर के तहत इस छाते पर 250 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
Tags