-
Advertisement
नेहरूकुंड में भूस्खलन, मनाली -लेह मार्ग पर वाहनों का आवाजाही बंद
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते जगह -जगह पर भूस्खलन( landslide) हो रहा है। इसी बीच मनाली के नेहरूकुंड में भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते मनाली -लेह मार्ग (Manali-Leh Road) पर वाहनों का आवाजाही बंद हो गई है। नेहरूकुंड में पहाड़ी से सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरी आर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश: 8 साल की सेवाओं के बाद नियमित होंगे दैनिक वेतन भोगी
रात को जब भूस्खलन हुआ तो लेह से आ रहे बड़े वाहन पलचान में रोके गए और मनाली से जा रहे बड़े वाहन बाहंग में रोके गए। छोटे वाहनों को बुरूआ होकर पलचान भेजा जा रहा है। मार्ग बंद होने के सूचना के बाद से बीआरओ के कर्मचारी मार्ग बहाली के कार्य में जुटे हुए हैं।

उधर मनाली प्रशासन भी भूस्खलन का पता चलते ही सतर्क हो गया था। पुलिस जवान पलचान और बाहंग में तैनात कर दिए गए थे। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुरके अनुसार नेहरू कुंड में भूस्खलन से मनाली लेह मार्ग बंद हो गया है। अभी छोटे वाहन नेहरू कुंड से बाया बुरुआ पलचान भेजे जा रहे हैं। बीआरओ सड़क बहाली में जुटा हुआ है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


