-
Advertisement
हिमाचल: भारी बारिश के लिए कल रहें तैयार, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Last Updated on August 10, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में कल भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने 14 अगस्त को भी अलर्ट जारी किया है। प्रदेश भर में 16 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि आज यानी बुधवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला (Shimla) सहित अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। सेब का तुड़ान कर रहे बागवानों के लिए आज का दिन अच्छा रहा। बता दें कि हिमाचल (Himachal) में अब तक इस मानसून सीजन में बारिश (Rain) से 672 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान जल शक्ति विभाग को हुआ है। जल शक्ति विभाग को इस बरसात में 331 करोड़ का नुकसान हुआ है। जबकि लोक निर्माण विभाग को इस बरसात में 326 करोड़ की चपत लगी है। हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश से 44 सड़कों पर वाहनों की वाहनों की आवाजाही अभी भी ठप है। इसके अलावा तीन बिजली ट्रांसफार्मर और दस पेयजल योजनाएं भी बंद हैं।
यह भी पढ़ें:भूस्खलन से चंबा में डेढ़ दर्जन मार्ग बंद, लोगों की बढ़ी दिक्कतें
44 दिन में 182 लोगों की मौत
हिमाचल में इस मानसून सीजन के 44 दिनों में 182 लोगों की अब तक मौत हुई है। यह मौतें सड़क हादसों, भूस्खलन (Landslide) और अचानक आई बाढ़ इत्यादि से हुई हैं। इसके अलावा अब तक 323 लोग प्राकृतिक आपदा में घायल हुए हैं। शिमला में सबसे ज्यादा 30, मंडी में 23 और कुल्लू में 22 लोगों की जान गई है। कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में बादल फटने के बाद बाढ़ में 5 और चंबा का एक व्यक्ति करीब एक माह से लापता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group