-
Advertisement
हिमाचल: नदी-नालों के समीप हरगिज ना जाएं, अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
Last Updated on August 9, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश (Heavy Rain) का दौर चला हुआ है। कई जगह नुकसान की खबरें आ रही हैं। भूस्खलन (Landslide) होने से प्रदेश की लगभग सड़कें ठप हैं। बिजली के ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। कहीं मकानों के ढहने की खबरें भी आ रही हैं। वहीं नदी-नाले उफान पर हैं। उधर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने प्रदेश में 10 और 11 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इसके लिए येलो कार्ड (yellow card) जारी किया है।
यह भी पढ़ें:चंबा में फटा बादल पुल व सड़कें बही, मकान के मलबे में दब गया किशोर
वहीं प्रशासन ने भी सचेत रहने के लिए कहा है। स्थानीय लोगों, प्रवासियों और पर्यटकों को नदी-नालों के पास ना जाने की अपील की है। भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने की आशंका बनी हुई है। उधर राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (state emergency operations center) के अनुसार मंगलवार तक प्रदेश की लगभग 35 सड़कों पर आवाजाही ठप है। वहीं 58 बिजली ट्रांसफार्मर (58 power transformer) भी प्रभावित हैं। चंबा में बादल फट चुका है। वहीं कांगड़ा-शिमला हाईवे पर टुटू के समीप पेड़ गिरने से यातायात ठप रहा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…