-
Advertisement
हिमाचल: पैदल जा रहे थे पांच लोग और अचानक गिर गई पहाड़ी, महिला की मौत
Last Updated on August 12, 2022 by Vishal Rana
शिमला। प्रदेश में बारिश ने तांडव मचाया हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन (Landslide) के मामले सामने आ रहे हैं। बादल फटने की घटनाएं भी आम हैं। प्रदेश में बारिश ने कराड़ों का नुकसान कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के रामपुर उपमंडल की किन्नू पंचायत में भूस्खलन होने एक महिला की मौत (woman’s death) हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए हैं। इनमें तीन साल का एक बच्चा भी है। वहीं घायलों में एक महिला ही हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे रामपुर खनेरी अस्पताल (Rampur Khaneri Hospital) में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे शिमला आईजीएमसी में रेफर किया गया है। शुक्रवार सुबह किन्नू पंयाचत के पांच लोग रूप गांव से किन्नू की ओर पैदल ही जा रहे थे। जब वे सुबह दस बजे रुंपू पुल के पास पहुंचे तो अचानक चट्टानें गिरने लग पड़ीं। इस कारण ये पैदल जा रहे लोग इनकी चपेट में आ आ गए।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या, पति का पंखे से लटका मिला शव
पहाड़ी इतनी तेजी से दरकी कि इन पैदल जा रहे लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। इस घटना में अनिता देवी उम्र 32 वर्ष गांव रुंपू रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई। अंकिता (Ankita) उम्र 22 वर्ष पत्नी देवराज, कायरव उम्र तीन वर्ष पुत्र देवराज, सतनी देवी उम्र 72 वर्ष पत्नी रूप सिंह और कालीदासी उम्र 47 पत्नी सुनील कुमार (Sunil Kumar) जख्मी हो गए हैं। कालीदासी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईजीएमसी में रेफर किया गया है। वहीं इस बारे में एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि पहाड़ी से चट्टान गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। जबकि एक बच्चे सहित चार अन्य लोग जख्मी हो गए हैं। प्रशासन ने मृतक महिला के परिवार को बीस हजार और घायलों को दो-दो हजार की फौरी राहत दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group