-
Advertisement
हिमाचल: भूस्खलन के मलबे में दबी महिला, किसी को नहीं लगा पता; दूसरे दिन मिला शव
Last Updated on August 12, 2022 by Vishal Rana
चौपाल। हिमाचल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बीते रोज प्रदेश भर में भारी बारिश (Rain) हुई। जिससे कई जगह भूस्खलन हुए। ऐसा ही एक भूस्खलन शिमला के चौपाल में भी हुआ था। इस भूस्खलन के मलबे में एक महिला दब गई। हालांकि इस बात की किसी को कोई जानकारी नहीं थी। यह महिला बगीचे की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान महिला की भूस्खलन (Landslide) के मलबे में दबने से मौत हो गई। यह हादसा चौपाल (Chopal) की माटल पंचायत के गांव कुजवी में पेश आया। शाम को जब महिला घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। दूसरी सुबह यानी आज शुक्रवार को पता चला कि महिला बगीचे की रखवाली करने के लिए जहां अकसर बैठा करती थी, वहीं पर भूस्खलन हुआ है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या, पति का पंखे से लटका मिला शव
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की सहायता से खुदाई शुरू की। इसी बीच मलबे से शुक्रवार सुबह महिला का शव (Dead Body) बाहर निकाला गया। महिला की पहचान अंकिता (22) निवासी लखनपुर उत्तर प्रदेश (UP) के रूप में हुई है। यहां पर मृतक महिला का परिवार जोगिंदर सिंह के पास रहता था। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों के साथ जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता की। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 10 हज़ार रुपए की फ़ौरी राहत प्रदान की गई है। उधरए चौपाल के एसडीएम (SDM Chopal) चेत सिंह ने इस घटना पर अपना दुख प्रकट करते हुए बताया कि बरसात के कारण कई स्थानों पर लैंडस्लाइड होने से काफी नुकसान हुआ है और कई सड़कें भी अवरुद्ध है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group