-
Advertisement
इस बल्ब से कम आएगा बिजली का बिल, ब्लूटूथ से कनेक्ट होकर सुनाएगा गाने
आजकल बिजली की बहुत ज्यादा खपत होने लगी है और इस कारण बिजली का बिल भी ज्यादा टेंशन देने लगा है। ऐसे में ज्यादातर लोग अब एलईडी बल्ब का इस्तेमाल कर रहे हैं। एलईडी बल्ब (LED Bulb) ज्यादा रोशनी देते हैं और बिजली की भी कम खपत करते हैं। ये बल्ब कहीं भी मिल जाते हैं। इन बल्ब की कीमत काफी कम होती है। आज हम आपको एक ऐसे एलईडी बल्ब के बारे में बताएंगे, जिसके फीचर्स बेहद शानदार हैं।
यह भी पढ़ें- अब नाक से दी जा सकेगी कोरोना वैक्सीन, मिली कामयाबी
बता दें कि मार्केट में अब एक ब्लूटूथ बल्ब (Bluetooth Bulb) आ गया है। ये बल्ब रोशनी के साथ-साथ म्यूजिक भी देता है। ये बल्ब सामान्य बल्ब से अलग है। इस बल्ब का नाम आरएससीटी ब्लूटूथ स्पीकर म्यूजिक ब्लब है। इस बल्ब को रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। ये बल्ब मल्टी कलर में आता है।
ऑन होते ही ये बल्ब अपने आप रंग बदलना शुरू कर देता है। इस बल्ब में स्पीकर लगे हुए हैं और इसके साथ ब्लूटूथ स्पीकर भी मिलता है, जिसे फोन से कनेक्ट करके म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है। इस बल्ब को आप 300 रुपए से कम में फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं और ये ऑफलाइन भी कई दुकानों पर उपलब्ध है।

