-
Advertisement
आधी रात तक लोगों को सचेत करता रहा प्रधान खेम सिंह, खुद समा गया मौत के आगोश में
मंडी। जिला के गोहर उपमंडल की ग्राम पंचायत काशन का प्रधान खेम सिंह (Khem Singh, head of Gram Panchayat Kashan) खुद पर आने वाली विपदा से देखकर रात को भी लोगों को सचेत करने में जुटा रहा। 19 और 20 अगस्त की रात को प्रधान खेम सिंह ने पंचायत के लोगों के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में अलर्ट का मैसेज डाला था। इसका खुलासा उस ग्रुप से लिए गए स्क्रीन शॉट से हुआ है।
यह भी पढ़ें- मंडी के काशन गांव पहुंचे विक्रमादित्य, आपदा पर जताया दुख; सरकार से मांगी आर्थिक सहायता
खेम सिंह को सिंघू के नाम से भी जाना जाता था। रात करीब 1 बजकर 7 मिनट पर खेम सिंह ने इस ग्रुप में प्रशासन की तरफ से जारी अलर्ट (Alert) और अगले दिन स्कूल में अवकाश का मैसेज (holiday message) डाला था। इसके बाद रात करीब 2 बजे खेम सिंह के अपने ही घर पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। इस हादसे में प्रधान खेम सिंह उसकी धर्मपत्नी, दो बच्चे व ससुर और छोटे भाई की पत्नी और दो बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई। स्थानीय निवासी मनोज शर्मा और मुकेश चंदेल (Mukesh Chandel) ने बताया कि प्रधान खेम सिंह रात को भी लोगों को सचेत करने में जुटा रहा, लेकिन आपदा ने उसी को परिवार सहित निगल दिया, जोकि एक दुखद घटना है। वहीं आज सीएम जयराम ठाकुर और नाचन के विधायक विनोद कुमार (Vinod Kumar) ने भी दिवंग्त प्रधान के घर पर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रधान की अपनी पंचायत के लोगों के प्रति संजीदगी का बखान किया। उन्होंने कहा कि आपदा के कारण जान गंवाने वालों की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


