-
Advertisement
हिमाचल में प्रति व्यक्ति आय अच्छी, इसे और बढ़ाने की जरूरत: कराड़
शिमला। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड (Union Minister of State for Finance Dr. Bhagwat Karad) स्टेट लेवल कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान हिमाचल बैंकिंग और केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा (
Discussion on Himachal Banking and Central Government Schemes) हुई। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश प्रति व्यक्ति आय पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय अच्छी है। मगर इसे और अधिक किए जाने की जरूरत है। केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री डॉ भागवत कराड ने कहा कि अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास बैठक में ऐसे चार गांवों की सूची आई है, जहां बैंक नहीं हैं। केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री ने आदेश जारी किए कि बैंक अधिकारी इन गांव में जाकर बैंकिंग गतिविधियों (banking activities) को शुरू किया जाए।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बनेंगे 583 ईको फ्रेंडली आंगनबाड़ी केंद्र, टेंडर प्रक्रिया की शुरू
उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में हिमाचल प्रदेश में बैंक की कोई नई शाखा नहीं खुली है। ऐसे में प्रदेश सरकार जिन इलाकों में बैंक शाखा खोलने के लिए कहेगी वहां नई शाखाएं जल्द से जल्द खोली जाएंगी। केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री ने बैंक अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश के लोगों को जल्द से जल्द केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भी निर्देशित किया है। केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री डॉक्टर भागवत के राज में देश में बढ़ रही महंगाई (Inflation) को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बढ़ी है, लेकिन कोरोना की वजह से। उन्होंने कहा कि पहले कोरोना और उसके बाद विश्व भर में मची उथल-पुथल (turmoil) की वजह से बड़े-बड़े अर्थव्यवस्था में धराशायी होती नजर आई, लेकिन बावजूद इसके भारत अपनी अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


