-
Advertisement
कांग्रेस नेता ने आश्रय के टिकट आवेदन पर उठाए सवाल, कहा-ऐसी राजनीति नहीं चलेगी
मंडी। सदर मंडी का जाना माना चेहरा पंडित परिवार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। आश्रय शर्मा (Aashray Sharma) ने द्रंग से कांग्रेस का टिकट मांगा है। जिस पर अब घमासान मचना शुरू हो गया है। आश्रय शर्मा के खिलाफ अपनी ही पार्टी के कुछ लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। आश्रय शर्मा के द्वारा द्रंग विधानसभा (Vidhan Sabha) से टिकट के लिए आवेदन पर द्रंग कांग्रेस (Congress) के ही एक अन्य उम्मीदवार व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ट्रेनिंग कार्डिनेटर उदयानंद शर्मा ने सवाल उठाए हैं। यह सवाल उन्होंने मंडी में मीडिया के सामने उठाए। द्रंग विधानसभा से कांग्रेस के टिकट का आवेदन करने वाले उदयानंद शर्मा (Udayanand Sharma) ने कहा कि यदि आश्रय शर्मा कहते हैं कि द्रंग में उनका बगीचा है तो इस प्रकार की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने बताया कि द्रंग विधानसभा में 71 पंचायतें हैं, 132 पोलिंग बूथ हैं और यहां पर 80 हजार मतदाता हैं। ऐसे में आश्रय शर्मा किस लिहाज से द्रंग विधानसभा से टिकट की दावेदारी जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें:ये क्या? सदर छोड़ आश्रय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह के घर से मांगा टिकट
उन्होंने कहा कि द्रंग से चुनाव (Election) लड़ने का पहला अधिकार यहीं के स्थानीय निवासियों का है। वहीं मंडी के द्रंग विधानसभा से टिकट आवेदकों में दो नाम और शामिल होने से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और द्रंग का आठ बार प्रतिनिधित्व कर चुके ठाकुर कौल सिंह (Thakur Kaul Singh) पर पुछे गए सवाल के जवाब में उदयानंद शर्मा ने कहा कि कौल सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हीं के आशिर्वाद से वे आगे बढ़ेंगे, नही तो टिकट ना मिलने की सूरत में वे कांग्रेस के सिपाही हैं और पार्टी के साथ ही चलेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने टिकट पार्टी की व्यवस्था के अनुरूप मांगा है और यदि हाईकमान उन्हें मौका देती है तो वे अवश्य ही जीत हासिल करेंगे।

इस दौरान उदयानंद ने बताया कि द्रंग से पूर्व में रहे सभी नेताओं ने कार्य किया है, लेकिन अभी भी यहां पर सड़क, स्वास्थ्य सुविधा आदि की समस्या है जिसे प्रमुखता से हल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका वीजन द्रंग के गांवों को स्मार्ट गांव (Smart Village) बनाना व पर्यटन को विकसित कर युवाओं को रोजगार देना है। बता दें कि द्रंग के भटवाड़ पंचायत इलाका सनोर से संबंध रखने वाले 35 वर्षीय उदयानंद बीते 16 वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़कर विभिन्न विभागों में कार्य कर चुके हैं और अभी की कार्य कर रहे हैं। उदयानंद ने बीते रोज ही मंडी जिला के द्रंग विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए आवेदन किया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



