-
Advertisement
मिडिल क्लास के लिए खुशखबरी-सरकार देगी 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा
मिडिल क्लास के लिए खुशखबरी की बात है कि मोदी सरकार उन्हें भी 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने की तैयारी कर रही है। यानी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के विस्तार पर विचार कर रही है। नए लाभार्थियों के लिए इसे मामूली प्रीमियम पर पेश करने की योजना बनाई जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2018 में इस योजना को लॉन्च किया था। इसके तहत 10.74 करोड़ परिवारों को 5 लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है।
यह भी पढ़ें- भारत में 23 लाख से ज्यादा WhatsApp अकाउंट हुए बैन, ये रही वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना का लाभ मामूली प्रीमियम पर मिडिल क्लास (Middle Class) तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। मध्यम आय वाले वर्ग, जो कि ना तो अमीर है और ना ही गरीब है पर ध्यान देने की तैयारी चल रही है। उन्हें स्वास्थ्य बीमा योजना (Health Insurance Plan) के तहत कवर करने पर विचार किया जा रहा है। इस योजना के तहत अभी तक गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को कवर किया जाता है। स्वास्थ्य बीमा का प्रीमियम वर्तमान में लगभग 1200 से 1300 रुपए के हैं। केंद्र और राज्य सरकारें 60:40 के अनुपात में इसका खर्चा उठाती है।
वर्तमान में, देश भर में करीब 28,000 अस्पताल केंद्र की इस योजना का हिस्सा हैं। सरकार ने अपनी विस्तार योजनाओं के तहत पहले ही और अधिक निजी और सार्वजनिक अस्पतालों (Public Hospitals) को पैनल में शामिल करना शुरू कर दिया है ताकि कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

