-
Advertisement
शख्स ने बुलबुले बनाने के लिए लगाया देसी जुगाड़, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Last Updated on January 19, 2023 by Neha Raina
दुनियाभर में देसी जुगाड़ करने वालों की कमी नहीं है। आए दिन सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) की कई सारी वीडियो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कुछ वीडियो लोगों को काफी पसंद आती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ की एक वीडियो वायरल हुई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में टेबल फैन (Table Fan) का इस्तेमाल करके बुलबुले बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें-आनंद महिंद्रा ने पोस्ट की ऐसी वीडियो, देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और बुलबुले बनाने की इस टेक्नोलॉजी को देखकर लोग काफी हैरान हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे घर में इस्तेमाल होने वाली चीजों से बबल मेकर तैयार किया गया है। शख्स ने डोर को बांधने के लिए कपड़े के हैंगर को पंखे में बांध दिया है, जो फर्श पर रखे एक कंटेनर से साबुन के पानी को बाहर निकालने वाली छड़ी को पकड़े हुए है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे साबुन के घोल से छड़ी बाहर निकलती है और फिर पंखे की हवा से बुलबुले बनते है।
Bubbles👏 pic.twitter.com/juOFD1WwFT
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) September 1, 2022
ट्विटर पर इस वीडियो को @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। वीडियो की कैप्शन में यूजर ने लिखा बब्ल्स। वीडियो को अब तक 1.3 मिलियन व्यूज और 42.2 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स पर कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा मुझे अच्छा लगता है जब इंजीनियर ऊब जाते हैं। बोरियत रचनात्मकता को जन्म देती है। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा मुझे पता है कि आप सिर्फ विनम्र हो रहे हैं लेकिन यह ठीक है अगर आप इसे रेडनेक इंजीनियरिंग के रूप में लेबल करना चाहते हैं।