-
Advertisement
पंचायत घर में नशे में टल्ली था सचिव, जनप्रतिनिधि जा पहुंचे थाने
हमीरपुर। भोरंज विकास खंड (Bhoranj Development Block) की साहनवीं पंचायत घर (Sahvin Panchayat Ghar) में पंचायत सचिव नशे में टल्ली पाया गया। इस टल्ली सचिव को पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने नोटिस किया। उन्होंने इसके बाद इसकी शिकायत थाना सदर हमीरपुर (Thana Sadar Hamirpur) में की है। उसका मेडिकल करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया था। मेडिकल की रिपोर्ट (Medical Report) आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बीडीओ भोरंज को सूचित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस पंचायत सचिव पर पहले भी निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई हो चुकी है। यह कार्रवाई भी बीडीओ कार्यालय की ओर से की गई थी।

यह भी पढ़ें:हिमाचल: नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा मल्टी टास्क वर्कर, 13 दिन पहले हुई है तैनाती
यदि मेडिकल रिपोर्ट में नशे की पुष्टि हो जाती है तो इस कार्रवाई लगभग तय है। उसकी पुलिस थाने और बीडीओ कार्यालय (BDO Office) में की जा चुकी है। वहीं इस संबंध में बीडीओ भोरंज मयंक शर्मा (Mayank Sharma) ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम (Police Team) ने उक्त सचिव का मेडिकल करवाया है। इस पंचायत सचिव पर पहले भी निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई हो चुकी है। अब पुलिस की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। पंचायत सचिव जिला परिषद कैडर का कर्मचारी है ऐसे में संबंधित अर्थोरिटी को कार्रवाई हेतु रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ संजीव गौतम ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पंचायत सचिव को मेडिकल करवाया गया है। टेस्ट रिपोर्ट मिलने के बाद बीडीओ भोरंज को इस विषय पर सूचित किया जाएगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



