-
Advertisement
हेल्थ ब्लॉक फतेहपुर में रखी जाएंगी आशा वर्कर्स, 14 सितंबर तक मांगे आवेदन
फतेहपुर। हेल्थ ब्लॉक फतेहपुर (Health Block Fatehpur) के तहत आने वाली दस पंचायतों में आशा वर्कर्स (Asha Workers) नियुक्त की जा रही हैं। इसके लिए विभाग (Department) ने आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तारीख 14 सितंबर रखी गई है। यह जानकारी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर फतेहपुर डॉ शैली शर्मा (Block Medical Officer Fatehpur Dr Shaili Sharma) ने दी।

यह भी पढ़ें:हिमाचल के इस जिला में भरे जाएंगे शहरी व ग्रामीण आशा वर्करों के पद, यहां जानें पूरी जानकारी
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से पंचायत बरोट (Barot) , पट्टा जाटियां (Patta Jatian), ठेहड, हाड़ा, कुडल, लुठियाल(Luthial) , बरूणा, रैहन टू बतराहन व नगाल (Nagal) में आशा वर्कर्स की नियुक्तियां की जा रही हैं। इच्छुक आवेदक 14 सितंबर दोपहर तीन बजे के बाद हेल्थ ब्लॉक फतेहपुर में आवेदन कर सकती हैं। आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



