-
Advertisement
प्रवासी महिलाओं ने बुजुर्ग के निकाल लिए 40 हजार रुपए, पता भी नहीं लगने दिया
हमीरपुर। प्रदेश में स्नैचिंग के मामले (Cases of snatching in the state) भी बढ़ते जा रहे हैं। वह भी दिन-दिहाड़े। ऐसा ही एक मामला हमीरपुर (Hamirpur) में सामने आया है। इस घटना में दिन-दिहाड़े ही प्रवासी मूल की महिलाओं (women of migrant origin) ने एक बुजुर्ग के बैग से चालीस हजार रुपए निकाल लिए। उनकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें:ऊना में हुई अजब चोरीः वो आये, बाइक को ऑटो में डाला और चलते बने
वहीं जब तक बुजुर्ग को जब तक इसका अहसास होता वे शातिर महिलाएं मौके से फरार हो चुकी थीं। बुजुर्ग दंपति ने दोपहर 12 बजे के करीब बाजार स्थित बैंक से 40 हजार रुपए की नकदी निकली (40 thousand rupees cash out) और बैंक से महज 15 मीटर दूरी पर स्थित एक दुकान में सामान लेने चले गए। उनके पीछे पीछे दो प्रवासी महिलाएं व एक छोटी बच्ची भी दुकान में पहुंच गई। बुजुर्ग व्यक्ति ने जैसे ही सामान के पैसे देने के लिए बैग में हाथ डाला, तो पीछे खड़ी प्रवासी महिला ने चालाकी से बैग से पैसे निकाले और दुकान से चली गई। पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की छानबीन में जुट गई है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


