-
Advertisement
हिमाचल: सीएम जयराम सत्ता के नशे में चूर, मिलने आए लोगों को नहीं दे रहे समय
ऊना। हिमाचल में जयराम सरकार से हर वर्ग खासकर कर्मचारी वर्ग खासा परेशान है। सीएम जयराम (CM Jai Ram) सत्ता के मद में इतने चूर हो चुके हैं कि उनके दरबार पर फरियाद लेकर आने वाले कर्मचारियों के साथ वह बात तक नहीं कर रहे। यह आरोप हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय डोगरा ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस (Congress) द्वारा जनता को दी गई 10 गारंटियां (10 Guarantees) एक ऐसा वचन है जिसे कांग्रेस सत्ता में आने पर हर हाल में पूरा करने वाली है।
यह भी पढ़ें:जयराम बोलेः आप का कोई अस्तित्व नहीं और कांग्रेस की अपनी ही गारंटी नहीं
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा भी करके दिखाती है। विजय डोगरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर यह 10 गारंटी जनता को दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार से हर वर्ग परेशान हो चुका है हालत यह है कि एक तरफ जनता महंगाई के बोझ तले दबती जा रही है। गुरुवार को जिला मुख्यालय में विजय डोगरा ने बीजेपी सरकार (BJP Govt) को जमकर निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार के मौजूदा कारनामों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है, विशेष रूप से कर्मचारी वर्ग आहत है।

वहीं दूसरी तरफ सब कर्मचारी वर्ग सरकार से पूरी तरह निराश हो चुका है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम से मिलने आए स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के कर्मचारियों को सीएम ने मिलने तक का समय नहीं दिया। यह साबित करता है कि वर्तमान सरकार सत्ता के नशे में पूरी तरह चूर हो चुकी है और सरकार के मुखिया और नुमाइंदों को संवेदनहीनता ने पूरी तरह से जकड़ लिया है। विजय डोगरा ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता की बागडोर संभालेगी। जिसके बाद हर वर्ग को राहत प्रदान करने के लिए दी गई 10 गारंटी को पूरा किया जाएगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



