-
Advertisement
चूड़ियां पहनने से सेहत को मिलते हैं कई लाभ, मिट जाती है थकान
आमतौर पर ज्यादातर महिलाओं को रंग-बिरंगी चूड़ियां (Colourful Bangles) पहनना पसंद होता है। हमारे देश में बहुत सारी महिलाएं ऐसी हैं जो कभी भी अपने हाथों को खाली नहीं रखती हैं। आज हम आपको चूड़ियां पहनने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बताएंगे और ये भी बताएंगे आखिर चूड़ियां क्यों पहनी जाती हैं।
ये भी पढ़ें-हाथों-पैरों पर हो रही सूजन को ना करें इग्नोर, गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
गौरतलब है कि चूड़ियां पहनने से महिलाओं की खूबसूरती को चार चांद लग जाते हैं। वहीं, वैज्ञानिक दृष्टि के अनुसार, चूड़ियां पहनने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। चूड़ियां पहनने से हाथों में घर्षण होता है, जिससे हाथों का रक्त संचार बढ़ता है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है जो कि थकान मिटाने में सहायक होती है।
इसके अलावा सांस की समस्या और दिल की बीमारी भी दूर होती है और मानसिक संतुलन भी सही रहती है। ध्यान रहे कि कभी भी दरार पड़ी चूड़ी ना पहने। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि दरार पड़ी चूड़ियां पहनने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही साथ जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags