-
Advertisement
AIR इंडिया के विमान में लगी आग, 14 लोग हुए घायल
मस्कट अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एयर इंडिया (Air India) विमान से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं दिखने के बाद फ्लाइट (Flight) को रद्द कर दिया गया। हादसे में करीब 14 लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: बद्दी में बेकाबू ट्रक ने 6 वाहनों को रौंदा, 4 लोग गंभीर घायल
जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त 141 यात्री और 6 चालक दल सवार थे। फ्लाइट नंबर IX 442 मस्कट से कोचीन के लिए उड़ान भरने वाली थी। इसी बीच फ्लाइट में धुआं निकलने लगा। इसके बाद सभी यात्रियों को इमरजेंसी में स्लाइड के माध्यम से बाहर निकाला गया।बताया जा रहा है कि विमान के इंजन में आग लगी थी। वहीं, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा कि यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट उपलब्ध कराई जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
