-
Advertisement
गगरेट में गिरफ्तार शिक्षक के पक्ष में स्कूल परिसर में पहुंच गए लोग
ऊना के गगरेट इलाके के स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले ने अलग ही मोड़ ले लिया है। आज स्थानीय लोग छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक के पक्ष में सड़क पर उतर आए हैं। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किए जाने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की और जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। भीड़ के गुस्से को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई हैं।
यह भी पढ़ें- रामपुर में खाई में गिरी कारः पति- पत्नी सहित तीन की मौत, तीन घायल
करीब तीन पंचायतों के लोग आज सुबह स्कूल परिसर के पास आकर नारेबाजी करने लगे। लोगों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने एक शिकायत पत्र पर ही शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, जबकि मामले की तह तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। एक शिकायत के आधार पर पर ही शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। लेकिन मामले की सच्चाई जानने के लिए आरोपी से पूछताछ नहीं की गई। यदि शिक्षक को अपनी पक्ष रखने का मौके दिया जाए तो मामला सारी स्थिति साफ हो जाएगी। उधर लोगों की नाराजगी को देखते हुए दौलतपुर पुलिस चौकी से प्रभारी, थाना प्रभारी गगरेट अशोक कुमार, तहसीलदार घनारी रोहित कंवर व डीएसपी अम्ब वसुधा सूद भी मौके पर पहुंच गईं है।


