-
Advertisement
पढ़ाई के लिए पिता ने डांटा तो बेटे ने पुलिस को फोन कर पहुंचा दिया जेल
पिता (Father) ने पुत्र को पढ़ाई के लिए डांटा (Scold) क्या उसने थाने में फोन कर दिया। अब पिता जेल (Jail) में है। यह अजीबो-गरीब घटना कौशांबी जिले में सामने आई है। दरअसल पिता के पास अवैध तमंचा था। बेटे ने पुलिस को बता दिया कि उसके पापा के पास अवैध तमंचा है। यही कारण बना कि पिता को पुलिस ने अरेस्ट (Arrest) कर लिया। दरअसल पिता बेटे को यह समझाने की कोशिश कर रहा था कि तुम पढ़ाई किया करो। मगर बेटा नाराज हो गया और पिता की कमजोरी को पुलिस के सामने बयां कर दिया। पिता को भी यह मालूम नहीं था कि उसके इस तरह से समझाने पर बेटा इतना नाराज हो जाएगा कि वह जेल में ही पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली शराब घोटाला मामलाः ईडी की बड़ी कार्रवाई, देशभर में 40 जगहों पर हो रही छापेमारी
बेटे ने सरायअकिल थाना (Sarayakil Police Station) क्षेत्र में स्थित पुलिस को 112 नंबर पर फोल काल (Phone Call) कर कहा कि मैं 19 वर्षीय मोहम्मद आजम (Mohammed azam) बोल रहा हूं। हमारे पिता अब्दुल कुद्दुस (Abdul Quddus) के पास एक अवैध तमंचा है और वह उसे पास रखकर चलते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस खोपा गांव में पहुंच गई और अब्दुल कुद्दुस को पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास तमंचा बरामद हो गया। वहीं इस बारे में पिता अब्दुल कुद्दुस का कहना है कि उसने अपने बेटे को महज पढ़ने के लिए डांटा था। इस कारण वह नाराज हो गया और पुलिस को फोन कर बता दिया कि उसके पास अवैध तमंचा है।
वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि था सरायकिल में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है, जिसके पास 315 बोर का एक अवैध तमंचा मिला है। बाप-बेटे किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई थी। इसी बात को लेकर उसके बेटे ने पुलिस को फोन कर यह सब कुछ बता दिया। आरोपी के पास अवैध तमंचा मिला है और उस पर कार्रवाई की जा रही है।

