-
Advertisement
कांग्रेस यूं तो भारत को जोड़ रही मगर अंदर से अपने ही नेता टूट रहे हैं : जयराम ठाकुर
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर बार बेरोजगारी का सवाल उठाती है। मगर मैं पूछता हूं कि कांग्रेस (Congress) में इतने साल सत्ता में रहकर क्या किया। वहीं उन्होंने रामलाल ठाकुर (Ramlal Thakur) के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात पर भी बयान दिया है।
यह भी पढ़ें- जेपी नड्डा के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ी, एम्स में भर्ती
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत बहुत ही खराब है। वरिष्ठ नेता कांग्रेस की वास्तविकता को जनता के सामने बयां कर रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर कई नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़कर जा चुके हैं। सीएम ने कहा कि इससे बड़ा दुख क्या हो सकता है जब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता को पब्लिक के सामने अपना दुख इस तरह से बयां करना पड़े। कांग्रेस पार्टी में हर तीसरा नेता सीएम बनना चाहता है। यह बात खुद रामलाल ठाकुर ने कही है। कांग्रेस जहां एक ओर भारत जोड़ो अभियान में लगी हुई है, मगर कांग्रेस के नेता पार्टी से टूट रहे हैं।
वहीं इस मौके पर सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन पर हिमाचल बीजेपी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए एलईडी वैन को रवाना किया। इस वैन को सीएम जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाई। वहीं सीएम पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम ने बधाई भी दी।
इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने आज जोनल हास्पिटल मंडी में जाकर सफाई अभियान चलाया और खुद झाडू पकड़कर परिसर में साफ सफाई की। इससे पहले उन्होंने जोनल हास्पिटल में बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किए गए रक्तदान शिविर का भी शुभारंभ किया और रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए। सीएम जयराम ठाकुर ने अपनी और प्रदेश वासियों की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी जन्मदिन पर बधाई दी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



