-
Advertisement
हिमाचल: तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए बनेंगे सरकारी आवास, CM जयराम ने की घोषणा
कांगड़ा/मंडी। सीएम जयराम ठाकुर ने सोमवार को कांगड़ा में “मुख्यमंत्री की एक शाम- कांगड़ा के कर्मचारियों के नाम” कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए सरकारी आवासीय भवनों के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए का प्रावधान करने की घोषणा भी की। इस दौरान उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली (Old Pension Restoration) पर भी बड़ी बात कही। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन मामले का हल तलाश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन का समाधान विपक्ष यानी कांग्रेस कभी नहीं निकाल पाएगी। वह सिर्फ इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देर सवेर इस मामले मामले का हल पीएम मोदी के आर्शिवाद से बीजेपी सरकार ही निकालेगी। सीएम जयराम ठाकुर कांगड़ा के पोलिटेक्निक कॉलेज (Polytechnic College of Kangra) में कर्मचारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल भी स्विट्जरलैंड से कम नहीं : जयराम ठाकुर
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड महामारी के बावजूद प्रदेश के सभी कर्मचारियों (Employees) और अधिकारियों के बकाया और विभिन्न मांगों को समय.समय पर पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कर्मचारी और अधिकारी राज्य की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सीएम ने हिमाचल प्रदेश के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने राज्य की प्रगति और खुशहाली में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के बाद कर्मचारियों ने सदैव ही राज्य के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है जबकि पिछली सरकार ने कर्मचारियों को विभिन्न आर्थिक लाभ प्रदान करने में कभी भी सहानुभूतिपूर्वक रवैया नहीं अपनाया।
सीएम ने शारीरिक रूप से अक्षम बीरी सिंह को स्वीकृत की पेंशन
इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र के कोटली में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान रास्ते में कई गांवों में लोगों ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया। सीएम ने कई स्थानों पर रूककर लोगों से उनका कुशल क्षेम भी जाना। कसाण गांव पहुंचने पर सीएम की भेंट देवराज से हुई। सीएम जयराम ने देवराज से उनके परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने सीएम जयराम को बताया कि शारीरिक रूप से अक्षम उनके बड़े भाई बीरी सिंह की स्थिति बहुत दयनीय है और आर्थिक हालत बेहद ही कमजोर हैए वह चलने फिरने में भी असमर्थ हैं। सीएम ने उसी समय डीसी मंडी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया और बीरी सिंह को मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत पेंशन प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ हीए उन्होंने अधिकारियों को बीरी सिंह को उचित सहायता राशि प्रदान करने को भी कहा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group