-
Advertisement
विपक्ष चाहे जितना मर्जी जोर लगा ले, बीजेपी का कुछ नहीं बिगड़ेगा: अनुराग ठाकुर
Last Updated on September 26, 2022 by sintu kumar
धर्मशाला। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने गगल एयरपोर्ट पर विपक्ष द्वारा की जा रही मोर्चे बंदी व एकजुटता को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष (Opposition) कई बार एकजुट हो चुका है पर उनके मंसूबे कामयाब नहीं हुए। उन्होंने कहा कि 20 से अधिक राजनीतिक दल एकत्र हो गए हैं, जिनकी ना विचारधारा है और ना ही एक सोच है। भारत की जनता को पीएम नरेंद्र मोदी पर विश्वास है। जो पिछले छह दशकों में विकास नहीं हुआ वो पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने पिछले आठ वर्षों में करके दिखाया है। विपक्षी दल जितने मजीं इकट्ठ हो जाएं, बीजेपी (BJP) के सामने टिक नहीं पाएंगे। वहीं उन्होंने राजस्थान कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा।
यह भी पढ़ें:विकास और सुशासन के नाम पर लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव: अनुराग ठाकुर
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में जो मनोरंजन शुरू हुआ था, वह अब राजस्थान में भी शुरू हो गया है। पिछले चार सालों में कांग्रेस ने राजस्थान की दुर्दशा कर दी है। हर रोज राजस्थान में नई घटना घटती है।वहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कानून-व्यवस्था (Law and order) का बहुत बुरा हाल है। कांग्रेस की लड़ाई से पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी को सिर्फ कुर्सी से ही प्यार है, जनता से नहीं। सत्तासुख की लालची कांग्रेस की यह लड़ाई बरसों पुरानी है। राजस्थान में जनता को बहुत पश्चाताप करना पड़ रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और नितिश कुमार की मुलाकात पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी टिकट वितरण को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव घोषणा होने के उपरांत और आचार संहिता लगने के बाद पार्टी की बैठक शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश चुनाव कमेटी की बैठक होगी और उसके उपरांत राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव समिति की बैठक के बाद टिकटों की घोषणा की जाएगी। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा 2012 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां एक और अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष का नामांकन भरने के लिए कहा गया है, वहीं उन्हें सीएम की कुर्सी भी बहुत प्यारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group