-
Advertisement
शिमला के लांगवुड़ में लैंडस्लाइड, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरा मलबा
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते नुकसान का सिलसिला जारी है। जगह- जगह पर लैंडस्लाइड, पेड़ गिरने, मकान ढहने का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी शिमला में भारी बारिश ( Rain) के खासा नुकसान हुआ है। शिमला के लांगवुड में आरकेएमवी के पास लैंडस्लाइड(Landslide near RKMV) हुआ है। इस लैंडस्लाइड की चपेट में सड़क किनारे में खड़ी दो गाड़ियां व दो स्कूटी आ गई। मलबा गिरने से इन वाहनों को खासा नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि उस समय गाड़ियों के भीतर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। शाम को सड़क पर आए मलबे को हटा कर मार्ग को वाहनों को मार्ग के गुजरने लायक बनाया गया ।मलबा गिरने से अभी भी इस जगह पर पत्थर गिरने का खतरा बरकरार है। आज सुबह पीडब्लूडी के कर्मचारियों द्वारा वाहनों को मलबे से निकालने का प्रयास किया जा रहा था। परन्तु जेसीबी ना आने के कारण कर्मचारियों को वाहन मलबे से निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।सोमवार को राजधानी में भले ही बारिश नही हुई लेकिन गत दिनों से लगातार जारी वर्षा के दौर के कारण मिट्टी की पकड़ ढीली पड़ जाने के कारण यह भूस्खलन हुआ
यह भी पढ़ें- बरसात ने हिमाचल को पहुंचाया दो हजार करोड़ से ज्यादा के नुकसान : आरडी धीमान
इसके अलावा शोघी हाईवे पर भी कई स्थानों पर लैंड स्लाइड का खतरा बन गया है। शिमला को चंडीगढ़ से जोड़ने वाले मुख्य हाईवे में भी कई स्थानों पर मलबा गिर गया, हालांकि, इस मलबे से ट्रैफिक बाधित नहीं हुआ, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। ऐसे में वाहन चालकों समेत वाहनों में सवार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तारादेवी के पास भी जंगल की ओर से आने वाले नालों में आए मलबे और ल्हासे गिरने से सड़क संकरी हो गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

