-
Advertisement
गुटखा मुंह में दबाकर मंडप में बैठ गया दूल्हा-फिर दुल्हन ने यूं उतारा भूत-देखें वीडियो
यूं तो हर रोज सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) देखकर हंसी रूकते नहीं रूकती है। लेकिन इस मर्तबा जो वीडियो सामने आया है उसमें दुल्हन का अंदाज देखकर कोई भी दूल्हा (Groom) भविष्य में गुटखे से तौबा कर लेगा। आज हम आपको उसी वीडियो को दिखाने जा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन फेरों के लिए मंडप में बैठे हैं। लेकिन यहां दूल्हा कुछ ऐसी हरकतें कर जाता है जिसे देख दुल्हन (Bride) का पारा चढ़ जाता है। उसने भरी महफिल में दूल्हे को बुरी तरह से झाड़ दिया।
यह भी पढ़ें- बच्चे को कंधे से बांधकर ई-रिक्शा चलाती है ये महिला, लोगों को मोटिवेट कर रही कहानी
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी का माहौल बना हुआ है। सभी दूल्हा-दुल्हन के फेरों को देखने के लिए मंडप के आस.पास बैठे हुए हैं। तभी दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ती है, वो इस दौरान (Gutkha) गुटखा चबा रहा होता है। दूल्हन यह नजारा देख बुरी तरह से बौखला गई और सरेआम दूल्हें की क्लास लगा दी। दूल्हा भी घबराकर गुटखा पलभर में थूक देता है। इस नजारे को देख लोगों का हंस-हंसकर बुरा हाल होता है। शादी विवाह से जुड़े इस वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

