-
Advertisement
तीन अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम, शिमला में खिली रही धूप
शिमला। तीन अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Shimla) के मुताबिक चार अक्टूबर को (on the 4th of October) मौसम की मिजाज बिगड़ सकती है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश (Rain) हो सकती है। वहीं आज शिमला की बात करें तो राजधानी व इसके आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली रही।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में दशहरे के बाद बिगड़ेगा मौसम, प्रदेश में होगी झमाझम बारिश; हो जाएं तैयार
इससे कुछ हद तक तापमान (Temprature) बढ़ा है। वहीं ऊना में मानसून विदा हो गया है। वहीं अन्य हिमाचल में अक्टूबर माह के दूसरे हफ्ते में मानसून विदाई का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह (Surender Pal Singh) ने बताया कि मानसून के दौरान जून से सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुल 716.7 मिलीमीटर बारिश हुई,जोकि अपनी सामान्य सीमा में है। इस दौरान वर्षा 734.4 मिलीमीटर मानी गई है। वहीं सितंबर के महीने में बारिश 12 फीसदी से ज्यादा हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


