-
Advertisement
हिमाचल में बढ़ने लगा तापमान, अभी राहत की बारिश के नहीं हैं आसार
Last Updated on June 3, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में एक बार फिर तापमान (Temperature) में बढ़ोतरी होने लगी है। राजधानी शिमला (Shimla) सहित पूरा प्रदेश गर्मी से झुलसने लगा है। प्रदेश का ऊना (Una) जिला इस समय आग की भट्ठी बनना शुरू हो गया है। शुक्रवार को ऊना का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं शुक्रवार को राजधानी शिमला में भी धूप खिली रही। जिससे शिमला का तापमान भी बढ़ गया। यहां आने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटक (Tourist) भी छाते लेकर घूमते देखे गए। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी प्रदेश में राहत की बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग ने अगले 7 जून तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ने वाला है। बता दें कि शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 43 और बिलासपुर में 40 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी गर्म होना शुरू हो गए हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: मोदी रैली पर मौसम रहा मेहरबान, प्रदेश के 8 जिला में कल से बरसेंगे मेघ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) के अनुसार प्रदेश में 10 जून से प्री मानसून आ सकती है। जबकि 17-18 जून तक हिमाचल में मानसून (Monsoon) प्रवेश कर सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी बुलेटिन के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक गर्मी में लगातार बढ़ोतरी होगी। हमीरपुर और कांगड़ा का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस होने के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई। दो.तीन दिनों के भीतर शिमला का अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…