-
Advertisement
कुमारसेन में दर्दनाक हादसा, चालक सहित चार मजदूरों की गई जान
हिमाचल में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शिमला जिला के तहत पुलिस थाना कुमारसेन के तहत ओडी- मशिनखड़ मार्ग पर सोनाधार में देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है। हादसे में जान गंवाने वाले तीन मजदूर थे। शवों की पहचान केशव खाची पुत्र कौल राम निवासी ठियोग, विजय पुत्र गंगा देव , मीराज अली व साहेब अंसारी निवासी बिहार के रूप में हुई है जबकि नज़ीरूदीन अली घायल है। गाड़ी (HP41-0545) केशव खाची चला रहा था।
ये भी पढ़ेः मां नैना के दर्शनों के आ रहे यूपी के श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी
पुलिस टीम के अलावा दमकल कर्मियों सहित बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत से शवों और घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। पांच मजदूर कार में सवार ठियोग से कड़ेबाथ की ओर जा रहे थे कि सोनाधार में चालक ने संतुलन खोया और कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी रामपुर के अनुसार देर रात ओडी- मशिनखड़ मार्ग पर सोनाधार में एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

