-
Advertisement
शिमला पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ,10 को ठोडो में होगी जनसभा
Last Updated on October 4, 2022 by sintu kumar
हिमाचल में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस व बीजेपी दोनों सक्रिय है। पीएम नरेंद्र मोदी जहां कल यानी 5 अक्टूबर को बिलासपुर के लुहणू मैदान से चुनावी शंखनाद करेंगे, वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिमला पहुंच चुकी है। प्रियंका गांधी आज शिमला के निकट अपने घर छराबड़ा पहुंची। यहां पर वो विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेसी नेताओं से बैठक कर मंथन करेंगी। प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को सोलन के ठोडो ग्राउंड में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी की इस रैली से जहां कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में बल मिलेगा वहीं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संजीवनी भी मिलेगी। रैली में हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी की सोलन रैली के बहाने कांग्रेस नेताओं का एक मकसद पीएम मोदी की रैली से होने वाले डैमेज कंट्रोल को कवर करना भी होगा।
यह भी पढ़ें-अमित शाह की गरजना-आज की रैली अनुच्छेद 370 का समर्थन करने वालों को करारा जवाब
सजय दत्त ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे को लेकर मंगलवार को सोलन में पार्टी के सह प्रभारी संजय दत्त ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनसभा स्थल का निरीक्षण भी किया। कांग्रेस ठोडो ग्राउंड के साथ ही पुलिस ग्राउंड का वैकल्पिक स्थान भी देख रही है। बैठक में सोलन की विधायक कर्नल धनीराम शांडिल अर्की के विधायक संजय अवस्थी के साथ अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। संजय दत्त ने कहा कि लोगों की बड़ी मांग आ रही थी कि प्रियंका गांधी की रैली हिमाचल में हो अब प्रियंका गांधी से समय मिला है 10 अक्टूबर को सोलन में ऐतिहासिक जनसभा होने वाली है।