-
Advertisement
एसएफआई ने शिमला में आरएसएस, बीजेपी और पूंजीपतियों का फूंका पुतला
शिमला। आज एसएफआई (SFI) विश्वविद्यालय इकाई द्वारा समरहिल चौक पर आरएसएस, बीजेपी व देश की संपत्ति को हड़पने वाले पूंजीपतियों का पुतला फूंका। उन्होंने इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का नारा दिया। एसएफआई राज्य अध्यक्ष रमन ने कहा है कि जब से देश के अंदर 2014 के बाद आरएसएस (RSS) समर्थक बीजेपी (BJP) सरकार बनी है तब से लेकर देश में सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश कि जा रही है और देश की जनता को हिंदू मुस्लिम के नाम पर बांटा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर देश की एकता और अखंडता को खत्म करने व देश में बीजेपी और आरएसएस द्वारा बनाए गए माहौल के कारण देश मे बढ़ती बेरोजगारी, भुखमरी , महंगाई ( Inflation), निजीकरण, व्यापारीकरण, बढ़ती अशिक्षा, महिला दुष्कर्म जेसे मुद्दों को छुपाने की लगातार कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- रैली के लिए 1573 सरकारी बसें लगाना, मतलब उद्घाटनों की आड़ में राजनीति चमकाना
देश को धर्म के नाम पर बांटकर देश में सांप्रदायिक माहौल तैयार किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी प्रदेश में जहां धर्म से हट कर जाति क्षेत्र के नाम से बांट कर सत्ता मे बने रहना चाहती है प्रदेश में यह इसलिए हो रहा है क्योंकि जिस तरह प्रोफेसर भर्ती पीएचडी व अन्य भर्तियों में लगातार धांधलियां की गई है और देश मल्टी टास्क वर्कर (Multi Task Worker) के नाम से जनता ठगा जा रहा है इन तमाम मुद्दों से ध्यान हटा कर यह बीजेपी सरकार जनता का ध्यान एक दूसरे को बांटने से अपनी राजनीति चमकाने का काम कर रही है इसी प्रकार हम देखते है कि विश्वविद्यालय ग्राउंड में आरएसएस की शाखा लगाई जा रही है। आरएसएस जो लगातार इस देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का काम करती है जिसमें वि वि का प्रशासन भी शामिल है। इसके चलते विश्वविद्यालय में लगातार एक विचार द्वारा सांप्रदायिक माहौल बनाया जा रहा है। एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा इन तमाम मुद्दों को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश की सरकार व देश की सरकार के खिलाफ यह धरना प्रदर्शन किया गया है । एसएफआई हिमाचल प्रदेश विवि इकाई अध्यक्ष हरीश ने प्रदेश सरकार व देश की सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है कि किस तरह में महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार दुष्कर्म व युवाओं के साथ रोजगार के नाम से खिलवाड़ किया जा रहा है।


