-
Advertisement
बल्ह पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 4.145 किलोग्राम चरस सहित दबोचा तस्कर
मंडी। नशे के खिलाफ मंडी जिला पुलिस (Police) द्वारा जारी विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना बल्ह टीम (Thana Balh Team) द्वारा एक 40 वर्षीय आरोपी से 4.145 किलोग्राम चरस की खेप बरामद की गई है। मामले में पुलिस द्वारा बरामद चरस की कीमत 4 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बल्ह की टीम नाकाबंदी के दौरान पीएसआई रजत राणा (PSI Rajat Rana) के नेतृत्व में नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली (Chandigarh-Manali) पर स्थित हनुमान मंदिर के समीप मौजूद थी। इसी दौरान मंडी से नेरचौक की ओर आ रही एक आल्टो कार नंबर एचपी.76-4217 को चेकिंग के लिए रोका गया।
यह भी पढ़ें:चरस की खेप के साथ हरियाणा में पकड़ा गया हिमाचल पुलिस का जवान
वहीं चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को कार चालक के कब्जे से बरामद एक बैग से 4.145 किलोग्राम चरस (4.145 kg charas) बरामद की गई है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की शिनाख्त हरि सिंह (40) पुत्र झापटू राम गांव पाटन डाकघर कथोग तहसील पधर जिला मंडी के तौर पर हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी देवराज ने कहा कि मंडी जिला पुलिस द्वारा नशा और शराब माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई अमल में लाई जाती है। इस विशेष कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत एक कार चालक से 4.145 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा बरामद चरस की कमर्शियल मात्रा होने के कारण आरोपी के खिलाफ इकोनॉमिक इन्वेस्टिगेशन भी अमल लाई जाएगी। पुलिस द्वारा आरोपी द्वारा चरस लाने और सप्लाई देने को लेकर जांच अमल में लाई जा रही है। आरोपी के सभी प्रकार के फाइनेंशियल असेट्स की जानकारी भी प्राप्त की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


